फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   30 oxygen concentrator machines installed at Kovid Hospital in the district

जिला के कोविड हॉस्पिटल में लगे 30 ऑक्सीजन कंसंटेटर मशीनें

Wed, 21 Apr 2021 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
30 oxygen concentrator machines installed at Kovid Hospital in the district
जिला अस्पताल के महिला विंग में बने कोविड अस्पताल में 30 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर मशीनें आ गई हैं। इन मशीनों की फिटिंग का काम बुधवार देर रात तक चला। सीएमओ का कहना है कि गुरुवार से ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर मशीनें काम करने शुरू कर देंगी।
विज्ञापन

इन मशीनों से कोरोना व सांस के गंभीर रोगियों को सीधे ऑक्सीजन दी जाएगी। इससे उनके शरीर में ऑक्सीजन सेचुरेशन लेवल कम नहीं होगा। सीएमओ के मुताबिक यह मशीन हवा से प्रति मिनट पांच लीटर ऑक्सीजन बनाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनएस तोमर ने बताया कि शासन स्तर पर बड़ी संख्या में ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर मशीनों की खरीद की गई है। इनमें 30 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर मशीनें इटावा जिला अस्पताल के महिला विंग में बने कोविड हॉस्पिटल में मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मशीनें मंगलवार को यहां आ गई हैं। बुधवार को इलेक्ट्रीशियनों की टीम ने इन मशीनों की फिटिंग का काम शुरू कर दिया। देर रात यह मशीनें मरीजों के बेड के पास फिट की जा रही थीं। गुरुवार को इन मशीनों के जरिए कोरोना वार्ड में भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन देने का काम प्रारंभ हो जाएगा।

बता दें कि कोरोना काल में कई स्थानों पर ऑक्सीजन सिलिंडर की किल्लत की खबर आ रही है। इसे शासन ने गंभीरता से लेते हुए ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर मशीन की खरीद की है। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन सिलिंडर न होने पर भी इस मशीन का प्रयोग किया जा सकेगा।
कोरोना संक्रमित मरीज व प्रसव के दौरान माता व बच्चे के लिए यह मशीन कारगर साबित होगी। मशीन लगाने बाद यह स्वयं ऑक्सीजन की सप्लाई करने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed