{"_id":"5a622a5c4f1c1b84268b54c2","slug":"21516382812-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी समितियों के संचालक सदस्यों का आज होगा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी समितियों के संचालक सदस्यों का आज होगा नामांकन
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बकेवर। किसान सेवा सहकारी समितियों में शुक्रवार को अंतिम मतदाताओं की सूची चस्पा कर प्रदर्शित की गई। अब 20 जनवरी से संचालक सदस्य पद के लिए नामांकन होगा, जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
किसान सेवा साधन सहकारी समितियों के चुनाव शासन की मंशा के अनुरूप कराने के लिए लालसिंह व सहायक निर्वाचन अधिकारी बब्बू राजा की मौजूदगी में सचिव राजीव गोयल ने आपत्तियों का निस्तारण किया। इसी क्रम में इकनौर में 189 मतदाताओं के नामों वाली सूची के अलावा करौधी में 130, चंद्रपुरा में 89, नंदगवां में 170, पहाड़पुर जैतपुर में 534, बहादुरपुर में 71, बेरीखेड़ा में 179, सब्दलपुर, दाउदपुर में 133 व लखना में 1223 किसान मतदाताओं के नामों वाली अंतिम सूची चस्पा की गई।
इसी प्रकार में बकेवर में निर्वाचन अधिकारी अशोक सिंह परिहार व सहायक निर्वाचन अधिकारी राजकुमार सिंह की मौजूदगी में इंद्रौसी 96, कर्वाबुजुर्ग 130, कुड़रिया 228, नौधना 135, बकेवर 948, बिजौली 131, मनियामऊ 140, शेरपुर 183, सैदपुर क्षेत्र में कुल 137 मतदाताओं के नामों वाली सूची रामकिशोर, बेटालाल, गिरधारी लाल शर्मा के द्वारा चस्पा की गई। इसके अलावा इन चुनावों के लिए शनिवार को नामांकन प्रक्रिया सुबह 10 से शाम 4 बजे तक पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न होगी।