फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत

डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत

Fri, 19 Jan 2018 10:52 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बसरेहर। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार की देर शाम कार दुर्घटनाग्रस्त होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया है।


आजमगढ़ निवासी 35 वर्षीय अजीत कुमार शुक्ला अपने जानकीपुरम लखनऊ निवासी साथी 31 वर्षीय अभिषेक दुबे के साथ अपनी आई 20 कार से आगरा जा रहे थे। सैफई थाना क्षेत्र के टिमरुआ गांव के पास सड़क पर अचानक आए किसी जानवर को बचाने के प्रयास में कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को सैफई पीजीआई भर्ती कराया। जहां अजीत कुमार शुक्ला की मौत हो गई। अभिषेक की हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों के परिवारीजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed