फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   बाइक से जा रहे कपड़ा व्यापारी सड़क हादसे में मौत

बाइक से जा रहे कपड़ा व्यापारी सड़क हादसे में मौत

Sun, 28 Jan 2018 10:12 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
बाइक से जा रहे कपड़ा व्यापारी सड़क हादसे में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बसरेहर/ बीना।
इटावा-फर्रुखाबाद मार्ग पर बरालोकपुर के पास रविवार को कार की टक्कर से कपड़ा व्यापारी की मौत हो गई। वे बाइक से तगादा करने जा रहे थे। हादसे में उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

मोहल्ला मेवाती टोला निवासी एनुद्दीन मंसूरी (65) कपड़े के व्यापारी हैं। शहर के कस्बों में उनका कपड़ा सप्लाई होता है। रविवार को वे मोहल्ले के अली हसन पुत्र हमीन खां के साथ बाइक से फर्रुखाबाद रोड पर कस्बाें में तगादा करने जा रहे थे। बरालोकपुर से काम निपटाने के बाद दोनों कर्री गांव की ओर निकले। कस्बा पार करते ही लोकपुरा मोड़ के पास अनियंत्रित कार ने सामने से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को बसरेहर सीएचसी लाया गया। यहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां एनुद्दीन की मौत हो चुकी थी। उनके साथी का पैर टूट गया। हादसे के बाद कार में खराबी आने से चालक बरालोकपुर के पास कार छोड़कर भाग निकला। घटनास्थल पर पहुंचे एसओ चौबिया सतीश चंद्र बाइक व कार को थाने ले गए। एनुद्दीन इटावा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मो. शफीक खान के पिता थे। उनके निधन पर सभी ने शोक जताया।
विज्ञापन


- कपड़ा व्यापारी की सड़क हादसे में मौत
- बरालोकपुर कस्बे के पास कार ने मारी टक्कर, साथी के साथ बाइक से तगादा करने जा रहे थे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed