Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Shortage of buses on local routes; illegal operators charge arbitrary fares

Etawah News: लोकल रूटों पर बसों की किल्लत, डग्गामार चालकों ने वसूला मनमाना किराया

Sat, 07 Nov 2026 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 07 Nov 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Shortage of buses on local routes; illegal operators charge arbitrary fares
फोटो 10: चंबल पुल पर ठसाठस सवारियां भरकर लेता ऑटो चालक। संवाद
इटावा। रोडवेज परिवहन निगम ने दीपावली पर्व सभी रूट पर बसों को चलाने के लिए लोकल रूटों पर लगी आठ बसों को हटा दिया है। इसमें पछायगांव, बाह, कर्री, भरथना, लखना, उदी मोड़, अछल्दा आदि लंबी बसों को हटाकर लंबे रूट पर लगा दिया गया है। इससे त्योहार पर लोकल रूट पर बसों की दिक्कत हो गई है। वहीं, लोकल रूटों पर बसों की संख्या कम होते ही ऑटो चालकों व डग्गामार बसों ने निर्धारित रेट से दोगुना किराया कर दिया है। साथ ही ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां भर रहे हैं। इससे सवारियों को परेशानी हो रही हैं। वहीं, बस स्टैंड पर आगरा, मैनपुरी, औरैया व एटा जाने वाली बसों की संख्या में मारामारी रहीं।
विज्ञापन

-------

सीन-1 मैनपुरी व भरथना के लिए बसों की रही मारामारी
इटावा से मैनपुरी व भरथना के लिए रोडवेज बसों की संख्या बहुत कम हैं। दीपावली पर्व पर लोगों का आवागमन शुरू हो गया है। ऐसे में डग्गामार बसें व ऑटो चालक खूब चांदी काट रहे हैं। लोगों को भीड़ को देखते हुए डग्गामार वाहन मैनपुरी तक के 100 या इससे अधिक रुपये वसूल रहे हैं जबकि रोडवेज बस का किराया 85 रुपये हैं। इसी तरह भरथना तक रोडवेज किराया 25 रुपये हैं। वहीं, डग्गामार बस व ऑटो चालक लोगों से इस समय 40 रुपये वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

----

सीन-2 ओवरब्रिज से निकलती रही बसें, नीचे इंतजार करते रहे लोग
जसवंतनगर। कस्बा में सामान्य दिनों में रोडवेज बसें सवारियों को नीचे छोड़ने व लेने आती है। दीपावली पर्व पर बस ओवरब्रिज से ऊपर से ही निकल रही थीं। कुछ महिला व पुरुष यात्री रोडवेज बस पकड़ने के लिए ओवरब्रिज पर गए लेकिन पहले से बसें भरी होने की वजह से बसें नहीं रुकी। इससे बस यात्री इंतजार करते ही रह गए। कई लोगों ने निजी बसों व डग्गामार वाहनों का सहारा लिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

---

सीन-3 टेंपो चालक तीन गुना वसूल रहे किराया
चकरनगर। दीपावली पर्व पर बीहड़ क्षेत्र चकरनगर में यातायात व्यवस्था चरमराती नजर आ रही है। लंबे समय से बस सेवा शुरू न होने के कारण ग्रामीणों व लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हनुमंतपुरा से चकरनगर तक सात किलोमीटर की दूरी के लिए टेंपो चालक तीन गुना तक अधिक किराया वसूल रहे हैं। सामान्य दिनों में जहां 10 रुपये लगते हैं। वहीं, दिवाली पर भीड़ बढ़ते ही टेंपो चालकों ने 30 रुपये प्रति सवारी कर दी है। (संवाद)
--------
लोगों ने सुनाया दुखड़ा--

डेढ़ किमी पहले उतार दिया
कृपाल सिंह ने बताया आगरा से बस से जसवंतनगर आए थे, उन्हें रोडवेज बस ने वेयर हाउस के पास पहले ही उतार दिया। काफी कहने के बाद भी निर्धारित जगह पर रोडवेज बस ने नहीं उतारा। अब उन्हें डेढ़ किलोमीटर चलकर कस्बे तक पहुंचना पड़ेगा।
-----

चालक स्टैंड पर नहीं ले गए बस
सनी कुमार निलोई ने बताया उन्हें बस स्टैंड पर उतरना था। इसको लेकर ड्राइवर को बोला भी था लेकिन चालक-परिचालक ने उनकी बात नहीं सुनी। बस चालक ने ओवरब्रिज पर ही सवारियां उतार दी। इससे उन्हें पैदल ही चलकर जाना पड़ेगा।
-----
दीपावली की वजह से बस स्टैंड पर अधिक भीड़ रही। यात्रियों के हिसाब से बसों का संचालन किया गया। इससे यात्रियों को परेशानी नहीं हुई। कुछ रूटों पर बसों को चलाया है। अगर हाईवे पर बसों को नहीं रोका गया तो इसके बारे में चालकों व परिचालकों से पूछताछ की जाएगी। इससे आने वाले दिन में सवारियों को दिक्कत न हो।

-अमित कुमार, एआरएम।

फोटो 10: चंबल पुल पर ठसाठस सवारियां भरकर लेता ऑटो चालक। संवाद

फोटो 10: चंबल पुल पर ठसाठस सवारियां भरकर लेता ऑटो चालक। संवाद

फोटो 10: चंबल पुल पर ठसाठस सवारियां भरकर लेता ऑटो चालक। संवाद

फोटो 10: चंबल पुल पर ठसाठस सवारियां भरकर लेता ऑटो चालक। संवाद

फोटो 10: चंबल पुल पर ठसाठस सवारियां भरकर लेता ऑटो चालक। संवाद

फोटो 10: चंबल पुल पर ठसाठस सवारियां भरकर लेता ऑटो चालक। संवाद

फोटो 10: चंबल पुल पर ठसाठस सवारियां भरकर लेता ऑटो चालक। संवाद

फोटो 10: चंबल पुल पर ठसाठस सवारियां भरकर लेता ऑटो चालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed