{"_id":"59b42f6b4f1c1be27f8b56b8","slug":"171504980843-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैफियात हादसा कांड में वांछित ठेकेदार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैफियात हादसा कांड में वांछित ठेकेदार गिरफ्तार
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
औरैया जिले के अछल्दा के पास कैफियात एक्सप्रेस हादसा कांड में वांछित ठेकेदार को जीआरपी ने पक्का बाग के पास से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया। इसके अलावा पुलिस ने जेल में बंद चालक को कोर्ट के आदेश पर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव वीरपुर के पास 23 अगस्त को कैफियात एक्सप्रेस जब कानपुर की ओर से आ रही थी। इसी स्थान पर रेलवे लाइन पर खडे डंपर से टकरा गई थी। इस हादसे मेे करीब एक सैकड़ा यात्री घायल हो गए थे। इस मामले में एसओ जीआरपी विजय सिंंह ने डंपर चालक व ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच सीओ रेलवे रवि कांत पाराशर को सौपी गई थी। इस मामले की वांछित चल रहे चालक सवेंद्र कुमार उर्फ बब्लू निवासी टिसुआ थाना चौबिया ने एक सितम्बर को कोर्ट में समर्पण कर दिया था। इसके बाद पुलिस ठेकेदार की तलाश में जुटी थी। एसओ जीआरपी विजय सिंह उसकी तलाश में थे तभी शनिवार को मुखबिर ने सूचना दी कि ठेकेदार आलोक दुवे पुत्र गिरीश दुवे निवासी हैदर पुर थाना अजीतमल जिला औरैया इस समय हुंडई एजेंसी तकिया के पास मौजूद है। इसी सूचना पर उन्होंने हमराह फोर्स के साथ छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया। उधर, पुलिस ने जेल में बंद चालक सवेंद्र कुमार उर्फ बब्लू को कोर्ट के आदेश पर पूछताछ के लिए 24 घंटे के लिए रिमांड पर लिया है। पुलिस शनिवार को उसे घटना स्थल पर लेकर गई। उसने बताया कि डंफर असंतुलित हाेंकर पलट गया था तभी ट्रेन आ गई जिससे हादसा हो गया। एसओ विजय सिंह ने बताया कि चालक को 24 घंटे के लिए रिमांड पर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
- कैफियात हादसा : वांछित ठेकेदार गिरफ्तार
- चालक को पूछताछ के लिए लिया गया रिमांड पर