फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   156 packets of adulterated salt recovered from two shops

Etawah News: दों दुकानों से 156 पैकेट नकली नमक बरामद

Sat, 08 Jul 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 08 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
156 packets of adulterated salt recovered from two shops
फोटो 04::: टाटा नमक की नकली थैलियां।
विज्ञापन







क्रासर

- खाद्य आपूर्ति की टीम ने की कार्रवाई, दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज


संवाद न्यूज एजेंसी
जसंवतनगर। नकली टाटा नमक की जसवंतनगर में बिक्री को लेकर गुरुवार को खाद्य अधिकारी और टाटा नमक कंपनी की अनुसंधान ग्लोबल कंपनी के अधिकारियों ने छापामारी कार्रवाई की। दो दुकानदारों के पास 158 टाटा नकल के नकली पैकेट बरामद किए हैं।
खाद्य अधिकारी कपिल गुप्ता तथा ग्लोबल कंपनी के प्रदीप कुमार सागर निवासी मैनपुरी गुरुवार को कस्बे में पहुंचे। उन्होंने मेसर्स बालाजी ट्रेडर्स, गुलाब बाड़ी तथा जसवंतनगर के मालिक त्रिलोकी नाथ गुप्ता के यहां से टाटा नमक से मिलती-जुलती पैकिंग के 10 पैकेट तथा कचौरा घाट रोड स्थित अनीश पुत्र हरिओम की दुकान से 148 ऐसे पैकेट बरामद किए गए।
विज्ञापन


दोनों दुकानदारों के चार-चार पैकेट सील करने के बाद शेष बचे डेढ़ सौ पैकेट को थाना जसवंतनगर में जमा कराते हुए इन दोनों दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। टाटा नमक कंपनी के प्रदीप कुमार ने बताया कि भारी मात्रा में बाजार में टाटा का नकली नमक बिक रहा है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक था। थाना प्रभारी जसवंतनगर मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया है कि खाद्य अधिकारी और इंवेस्टिगेशन अधिकारी की तहरीर के आधार पर इन दोनों दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुकदमे की तफ्तीश कस्बा चौकी इंचार्ज कपिल चौधरी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed