फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   विद्यालय परिसर में मलबा डाला, मगर उठाया नहीं

विद्यालय परिसर में मलबा डाला, मगर उठाया नहीं

Thu, 21 Feb 2019 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
विद्यालय परिसर में मलबा डाला, मगर उठाया नहीं
इटावा। सिक्सलेन हाईवे मरम्मत कराने वाली कंपनी की लापरवाही से ग्राम सराय मिट्ठे के परिषदीय स्कूल के बच्चे परेशान हैं। विद्यालय के मैदान में सड़क का मलबा डाल देने से बच्चे खेल नहीं पा रहे।
विज्ञापन


ग्राम सराय मिट्ठे के परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल सिक्सलेन हाईवे के किनारे हैं। दोनों एक ही कैंपस में हैं। स्कूल की काफी जगह हाईवे में चली जाने से दोनों स्कूलों के कुछ कमरों के दरवाजे बंद हो गए हैं। स्कूल में बच्चों को खेलने के लिए कोई मैदान भी नहीं बचा है। पिछले सप्ताह बिजौली गांव के सामने सिक्सलेन मार्ग में सड़क के पैनल में दरकने आने से मरम्मत का कार्य हुआ।
विज्ञापन


इसके चलते इटावा से आने वाले सभी वाहन सर्विस रोड से होकर सराय मिट्ठे गांव के स्कूलों के बगल से गुजर रहे थे। इसके चलते स्कूल के सामने सर्विस रोड धसक गई। स्कूल की प्रधानध्यापिकाओं नीलम हटी व तहसीन ने अधिकारियों से शिकायत की थी। इस पर एनएचएआई ने स्कूल के सामने की सर्विस रोड की मरम्मत कराने को ठेकेदार कंपनी को निर्देश दिया। ठेकेदार कंपनी के कर्मचारी एक सप्ताह पूर्व मरम्मत करने पहुंचे। उन्होंने स्कूल के सामने की सर्विस रोड को उखाड़ कर उसके मलबे को स्कूल के कमरों के बगल में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका नीलम हटी ने बताया कि मलबे के ढेरों के चलते बच्चे स्कूल में खेल भी नहीं पा रहे हैं। स्कूल के छोटे बच्चे उक्त मलबे के ढेर पर खेलते चुटहिल हो जाते हैं। उनके कपड़े खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed