फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Youth took girl from school; caught after an hour and a half.

Etah News: स्कूल से बालिका को ले गया युवक, डेढ़ घंटे बाद पकड़ा

Thu, 23 Jul 2026 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Youth took girl from school; caught after an hour and a half.
जैथरा। कस्बे के एक निजी स्कूल से बृहस्पतिवार दोपहर को प्ले ग्रुप की तीन वर्ष की मासूम छात्रा को एक युवक ले गया। परिजनों को स्कूल में बच्ची नहीं मिली तो खलबली मच गई। करीब डेढ़ घंटे तलाश करने पर आरोपी युवक बच्ची के साथ कस्बे के बाहर एक पेड़ के पीछे छिपा हुआ मिला। उसे लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची की पिता ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कस्बे निवासी मोबाइल विक्रेता की तीन वर्षीय बालिका ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप में पढ़ रही है। बृहस्पतिवार को डेढ़ बजे विद्यालय का अवकाश हुआ। इस बीच किसी तरह बच्ची को एक युवक अपने साथ ले गया। पिता जब स्कूल पहुंचे तो बच्ची स्कूल में न होने पर वहां खलबली मच गई। नन्ही सी बालिका के स्कूल से अचानक लापता होने पर मोहल्ले के लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। करीब डेढ़ घंटे बाद जरारी रोड पर आरोपी युवक एक पेड़ के पीछे बालिका के साथ छिपा मिला। जिसे देखते ही लोगों ने उसको पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने बालिका को परिजन को सौंपते हुए युवक को हिरासत में ले लिया। आरोपी ने अपना नाम मैनपुरी जिले के कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी शैलेंद्र बताया। वह जैथरा में बहन के यहां रहकर मजदूरी करता है। बालिका के लापता होने पर स्कूल के प्रबंधतंत्र पर सवाल उठ रहे हैं। सीओ राजेश सिंह ने बताया कि बालिका को स्कूल से ले जाना वाला युवक नशेड़ी प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed