{"_id":"67fb20c9d84daab358aa680b27ccbc4a","slug":"youth-shot-dead-on-farm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर युवक की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो एटा।
Updated Mon, 21 Dec 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कासौन में सोमवार तड़के सुबह शौच के लिए गए विकलांग रजनेश (22) की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी भाग गए। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। खबर लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।
बागवाला के गांव कासौन निवासी रजनेश मां राजनश्री, भाभी खुशबू के साथ रहता था। जबकि इसके पिता ,भाई रतनेश दिल्ली में काम करते हैं। सोमवार तड़के सुबह करीब छह बजे रजनेश शौच के लिए खेत पर गया था। आरोप है, कि खेत पर ही अज्ञात आरोपियों ने कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। इसी समय शौच को जा रही अन्य महिलाओं ने फायर की आवाज सुनी और खेत पर जाकर देखा तो रजनेश मृतवस्था में पड़ा मिला। घटनास्थल पर पहुंची मां-भाभी में शव को देख कोहराम मच गया। जानकारी लगते ही सीओ जलेसर राघवेंद्र सिंह, प्रभारी एसओ बागवाला, एसओ मलावन फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
पुलिस का कहना है दो पहलू सामने आए हैं मृतक एक चोरी के मामले में गवाह था। मृतक की मां राजनश्री ने गांव के ही बलवंत, मंजू, दुष्यंत और ओमेंद्र के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस दो बिंदुओं पर जांच कर रही है। एक तो पीड़ित किसी चोरी मामले में गवाह था तो दूसरा प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।