फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Youth going to in-laws' house dies in collision between bikes

Etah News: बाइकों की भिड़ंत में ससुराल जा रहे युवक की मौत

Sat, 23 Mar 2024 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 23 Mar 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Youth going to in-laws' house dies in collision between bikes
एटा। सकरौली थाना क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं अन्य सड़क हादसों में छह लोग घायल हुए हैं। जिनमें से एक गंभीर घायल को आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन



थाना जलेसर के गांव नगला गंगा निवासी रामप्रकाश (27) की मौत हुई है। भाई जयप्रकाश ने बताया कि यह हैदराबाद में काम करता था। वहां से शुक्रवार की सुबह ही घर लौटा था। दोपहर बाद लगभग 3 बजे घर से अपनी ससुराल सिरसागंज फिरोजाबाद जा रहा था। रास्ते में इसकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। जिसके चलते दोनों ही बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने दोनों को जलेसर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर रामप्रकाश को आगरा रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जयप्रकाश ने बताया कि रामप्रकाश हैदराबाद में रहकर रंगाई-पुताई का काम करता था। एक वर्ष पूर्व ही जिला फिरोजाबाद के सिरसागंज कस्बे में उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन


उधर, अलीगंज रोड पर स्थित देहात कोतवाली के गांव पवांस के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। उसमें सवार ज्योति व उमा निवासी आवास विकास कॉलोनी, चांदनी निवासी कटरा मोहल्ला और अभिषेक निवासी नन्नूमल चौराहा घायल हो गए। इसी थाना क्षेत्र के कासगंज रोड स्थित गांव गिरौरा पर तेज रफ्तार ट्राॅला ने ट्रैक्टर-ट्राॅली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते ट्रैक्टर पलट गया। उसके नीचे दबकर चालक अजय व उसका भाई दिनेश घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर अजय को मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बेकाबू होकर 6 बाइकों पर चढ़ा टॉला
ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारने के बाद ट्रोला बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी छह बाइकों के उपर से निकलता हुआ एक दुकान में जा टकराया। इसमे काफी नुकसान हुआ। वहीं आसपास अफरा-तफरी मच गई।



सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम
बिछवां। थाना क्षेत्र में 14 मार्च को हुए सड़क हादसे में घायल दंपती का सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई ने बिछवां थाने में हादसे को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।एटा के थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी सुनील कुमार शाक्य ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि भाई गौरव शाक्य 14 मार्च को पत्नी शिल्पी के साथ इटावा के गांव सोनई से घर लौट रहा था। गांव बीलों के पास बाइक ने टक्कर मार दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed