{"_id":"6aa8315792c73331f30bb2c9","slug":"youth-dies-in-collision-between-speeding-car-and-tractor-etah-news-c-163-1-eta1014-156625-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत में युवक की मौत
Mon, 14 Sep 2026 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
जलेसर में हादसे में घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे लोग। संवाद
जसेलर। आगरा रोड पर सागरताल बाईपास के पास रविवार को तेज रफ्तार कार और लिंटर डालने वाली मशीन से लदे ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
गांव हसनगढ़ निवासी नईम ने बताया कि जलेसर कस्बा से ट्रैक्टर की ट्राॅली में लादकर लिंटर डालने वाली मशीन को आगरा रोड पर ले जाते समय सागरताल बाईपास के कार से टक्कर हो गई।
इस हादसे में कार सवार रिहान (19) निवासी मोहल्ला पंसारियान और ट्रैक्टर की ट्राॅली में सवार उसके अलावा गांव के ही अनवार, सोहिल, आशिक और जलालुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग व राहगीरों ने रुककर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर पहुंचाया।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने रिहान को मृत घोषित कर दिया। वहीं अनवार, आशिक, जलालुद्दीन को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया।