फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Youth dies due to electric shock while drinking water at friend's house

Etah News: दोस्त के घर पानी पीते समय करंट लगने से युवक की मौत

Mon, 23 Sep 2024 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 23 Sep 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electric shock while drinking water at friend's house
एटा। बागवाला थाना क्षेत्र के गांव कंसुरी में एक युवक अपने मित्र के साथ बैठा हुआ था। प्यास लगने पर पानी पीने के लिए नल के पास पहुंचा। सबमर्सिबल का बटन दबाते समय करंट आने से अचेत होकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजन ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

गांव कंसुरी निवासी गोलू ने बताया कि उनका भतीजा कौशलेंद्र (20) रविवार रात अपने घर पर था। उसका दोस्त गौरव रात 9 बजे के लगभग आया और कहा कि उसको मोबाइल सिम कार्ड की आवश्यकता है। कौशलेंद्र ने कहा कि तुम चलो, मैं आता हूं फिर इस मामले में बात करते हैं।
विज्ञापन

रात करीब 11 बजे कौशलेंद्र घर से निकला और अपने दोस्त गौरव के घर के बाहर ही बैठकर बातें करने लगा। रात लगभग 12:30 बजे कौशलेंद्र को प्यास लगी तो वह पानी पीने के लिए गौरव के घर में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां जैसे ही उसने सबमर्सिबल का बटन दबाया करंट लगने से अचेत होकर गिर पड़ा। गिरने की आवाज सुनकर गौरव व उसकी मां वहां पहुंचे और सूचना कौशलेंद्र के घर पर दी। परिजन मौके पर पहुंचे और कौशलेंद्र को उठाकर मेडिकल कॉलेज लाए। यहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। पिता हीरालाल ने हत्या की आशंका जताई है। सोमवार की सुबह पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
परिजन के शक के आधार पर पुलिस गौरव से पूछताछ कर रही है। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। पुलिस टीम मामले की जांच पड़ताल कर रही है। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

पंजाब में नौकरी करके चलाता था घर का खर्च
हीरालाल ने बताया कि बेटा कौशलेंद्र पंजाब के पटियाला में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। 9 सितंबर को छुट्टी लेकर घर आया था और 23 सितंबर को उसे वापस जाना था। तीन भाइयों में कौशलेंद्र सबसे छोटा है। माता-पिता का भरण पोषण और घर का खर्च वह ही चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed