फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   People fleeing via an unpaved path.

Etah News: कच्चा रास्ता होने पर पलायन कर रहे लोग

Thu, 17 Sep 2026 11:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
People fleeing via an unpaved path.
जैथरा के सौंखा में निर्माणाधीन मार्ग। संवाद
जैथरा। क्षेत्र के गांव सोखा का एक किमी का रास्ता आज भी कच्चा है। हैरत की बात यह है कि सोखा गांव के रास्ते का आजादी के बाद से खड़ंजा निर्माण तक नहीं हो सका है। जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते गांव के अधिकांश लोग पलायन करते जा रहे हैं।
विज्ञापन


मेंदूपुरा ग्राम पंचायत के गांव सोखा में शत प्रतिशत ब्राह्मण समाज की आबादी है। गांव में लगभग 125 मतदाता हैं इसमें आधे से अधिक लोग शहरों में निवास करते हैं। गांव में न कोई बच्चा रहता है और न युवा क्योंकि बच्चे के समझदार होते ही उसे पढ़ने के लिए शहर भेज दिया जाता है। इसलिए गांव में बहुत कम लोग निवास करते हैं। कम संख्या होने पर कोई जनप्रतिनिधि इस गांव के सड़क निर्माण की पहल नहीं करता। न गांव के किसी व्यक्ति ने अभी तक किसी जनप्रतिनिधि से सड़क का निर्माण कराने के लिए पहल की है।
विज्ञापन

राजेश द्विवेदी ने कहा कि कई पीढि़यां बदल गईं लेकिन गांव के हालात नहीं सुधरे। उन्होंने कहा अधिकांश लोग संपन्न हैं और बाहर शहरों-महानगरों में परिवार के साथ शिफ्ट हो चुके हैं। अधिकांश परिवार उच्च शिक्षित होने पर कोई किसी राजनीतिक व्यक्ति के दरबार में नहीं जाना चाहता। छुट्टियों में कुछ दिनों के लिए आने के बाद सभी वापस चले जाते हैं। जैथरा से दरियावगंज रोड से मेंदूपुरा की दूरी एक किमी है। मेंदूपुरा मोड़ से सोखा गांव की दूरी एक किमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक किमी दूरी की सड़क शुरू से कच्ची है जिसका निर्माण नहीं हो सका है। कच्चा मार्ग होने से बारिश के मौसम में जलभराव रहता है। इससे वाहन से गुजरना भी मुश्किल होता है। फिसलने के डर की वजह से लोग पैदल गुजरना उचित समझते हैं। राजेश द्विवेदी ने कहा समस्या का संज्ञान लेते हुए विधायक सत्यपाल सिंह राठौर की पहल पर कच्चे मार्ग पर मिट्टी डालने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed