फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Youth cherishing dreams of playing in IPL and national team

Etah News: आईपीएल और नेशनल टीम में खेलने के सपना संजो रहे युवा

Mon, 10 Apr 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 10 Apr 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Youth cherishing dreams of playing in IPL and national team
एटा। जनपद के युवाओं में क्रिकेट का जुनून लगातार बढ़ रहा है। जबसे आईपीएल प्रारंभ हुआ है, युवा क्रिकेट के और ज्यादा दीवाने हो गए हैं। आईपीएल की चमक-दमक युवाओं को इस खेल के प्रति आकर्षित कर रही है। वह नेशनल टीम और आईपीएल में खेलने का सपना संजाे रहे हैं। जिले के दो युवा खिलाड़ी इस समय कानपुर की खांडेकर क्रिकेट एकेडमी में ट्रेनिंग ले रहे हैं।
विज्ञापन

हेमंत कुमार विकासखंड सकीट क्षेत्र के अंतर्गत गांव छछैना के निवासी हैं। उनके पिता एक साधारण किसान हैं। हेमंत का सपना है कि वह देश के साथ ही आईपीएल भी खेलें। इस सपने को पूरा करने के लिए उनके पिता प्रवीन कुमार दिन-रात मेहनत करते हैं। हेमंत के बड़े भाई कबड्डी के अच्छे खिलाड़ी हैं जो कि प्रदेश स्तर तक कबड्डी की प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं। वहीं गोशाला के पास रहने वाले अमन कुमार भी नेशनल टीम का लक्ष्य साधकर अभ्यास में जुटे हुए हैं। वह भी कानपुर में ही प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इनका भी सपना है कि यह जल्द से जल्द देश के लिए खेलें। बताते हैं कि पहले तो पिता ने विरोध किया, लेकिन मेरे अनुरोध और प्रतिभा को देखते हुए बाद में उन्होंने हामी भर दी। दोनों ने पहले एटा जनपद में ही ट्रेनिंग ली। उसके बाद अब कानपुर के शुक्लागंज स्थित खांडेकर क्रिकेट एकेडमी में खेल की बारीकियों को सीख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed