फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth beaten up for conversion after love marriage

UP: प्रेम विवाह के 3 साल बाद ससुराल वालों की जिद, मना किया तो दामाद को पीटा, बोला- मर जाऊंगा धर्म नहीं बदलूंगा

Tue, 08 Aug 2023 09:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 08 Aug 2023 09:48 AM IST
सार

प्रेम विवाह के तीन साल बाद ससुराल वाले जिद करके बैठे हैं कि दामाद को धर्म बदलना ही होगा। मना किया तो दामाद की पिटाई कर दी। जिसके बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत की है।

विज्ञापन
Youth beaten up for conversion after love marriage
पिटाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के कस्बा मिरहची में प्रेम विवाह के तीन साल बाद युवक के जीवन में तूफान आया हुआ है। युवक-युवती ने तीन साल पहले हिंदू रीति-रिवाज और न्यायिक व्यवस्था के तहत प्रेम विवाह किया था। अब युवक पर धर्म परिवर्तत करने का दबाव बनाया जा रहा है। ससुराल पक्ष के लोगों ने दबाव बनाने के लिए दोनों को पीट डाला। युवक ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  बेटी बन गई पत्नी: लेखपाल की मौत के बाद पुत्री ने पेंशन के लिए अपनाया ये तरीका, सरकार से 10 साल में लिए 12 लाख
विज्ञापन


 

यहां का है मामला 

कस्बे में मारहरा रोड स्थित ईदगाह के पास अनुसूचित जाति का पवन कुमार रहता है। तीन साल पहले दूसरे समुदाय की पड़ोसी युवती रूबी और उसने दिल्ली जाकर आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। इसके बाद से हम लोग सामान्य रूप से रहने लगे। लेकिन अब पत्नी के परिवारीजन मुझ पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहे हैं। 27 जुलाई 2023 को धर्म बदलने की बात से इन्कार करने पर घर में घुसकर मेरे व मेरी पत्नी के साथ अभद्रता और पिटाई की। 

ये भी पढ़ें -  हैवान पिता: दामाद को फंसाने के लिए बेटी को जिंदा जला दिया...अब परिजन के साथ गांववाले भी कर रहे नफरत
 

एसएसपी से मिला पीड़ित 

पीड़ित ने बताया कि घटना की शिकायत थाने पहुंचकर पुलिस से की। लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह से मिला। उन्होंने थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए आदेशित किया। उनके आदेश पर मुबीन खान, राजउद्दीन, शहरुउद्दीन, रियासत अली, अमीनुद्दीन, अमन, नूरबानो, सना, सभा, रुखसाना, फराना के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा की जा रही है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि सभी पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -  UP Crime: 'कमरे में घुसकर जेठ करता है गंदी हरकतें, जेठानी भी देती साथ' पुलिस को आपबीती बताकर रो पड़ी पीड़िता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed