{"_id":"64ad40dcef5fc2d4b905f085","slug":"youth-beaten-to-death-with-sticks-after-being-given-alcohol-in-etah-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Crime News: गांव के तीन युवक घर से बुलाकर ले गए, शराब पिलाने के बाद लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Crime News: गांव के तीन युवक घर से बुलाकर ले गए, शराब पिलाने के बाद लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी
Tue, 11 Jul 2023 05:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 11 Jul 2023 05:15 PM IST
सार
UP Crime News: एटा में गांव के तीन युवक घर से बुलाकर ले गए। शराब पिलाने के बाद उसकी लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
crime demo, Arrested demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में सोमवार की शाम शराब पिलाने के बाद युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। परिजन ने बताया कि उसे गांव के ही तीन लोग घर से बुलाकर ले गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
घटना बागवाला थाना क्षेत्र के अचलपुर गांव की है। गांव निवासी मुन्ना लाल (42) की हत्या की गई है। भतीजे प्रभात कुमार ने बताया कि सोमवार की दोपहर बाद करीब 3 बजे एटा शहर से चोरों लोग आए थे। कुछ देर घर पर रुके, इसके बाद गांव के ही दुर्गेश कुमार, राजवीर सिंह और ट्रक चालक विश्राम सिंह घर से से बुलाकर ले गए। गांव से करीब 300 मीटर दूर शमशान के पास चारों लोगों को शराब पीते देखा गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- महिला दरोगा का दर्द: साहब! अब बर्दाश्त नहीं होता...एसीपी के सामने फूट-फूटकर रोई, बताई थानेदार की शर्मनाक करतूत
विज्ञापन
शाम करीब पांच बजे चीख पुकार मची तो घर से भाग कर पहुंचे। उस समय तीनों चाचा की लाठी-डंडों से पिटाई कर रहे थे। लेकिन, जब जाकर देखा तो लंबी-लंबी सांसें चल रही थी। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, यहां हालत नाजुक होने के चलते आगरा रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ेंः- साइलेंट मोड पर दुश्मन को मात: ब्रजभूमि में तैयार होंगे विशेष पैराशूट, 30 हजार फीट से छलांग लगा सकेंगे कमांडो
बताया पिता अजब सिंह की ओर तीनों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्या की कोई वजह स्पष्ट नहीं है। क्योंकि, कोई रंजिश भी नहीं है। शराब पीने के दौरान ही किसी बात को लेकर पीटा गया और हत्या कर दी।
यह भी पढ़ेंः- Agra : चलते-चलते फट गई चक्की, महिला की गर्दन को चीर गया पत्थर, धड़ से 20 फीट दूर गिरा सिर तो सिहर उठे लोग
एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि चारों लोग शराब पीने के साथ घर से साथ ही गए थे। वहां पर किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और युवक की पिटाई की गई। गंभीर हालत में इलाज के लिए ले जाते समय मौत हुई है। तीनों के खिलाफ तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।