फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Youth and constable injured after being hit by an out-of-control bike.

Etah News: अनियंत्रित बाइक के टकराने से युवक और कांस्टेबल घायल

Sun, 23 Aug 2026 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 23 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Youth and constable injured after being hit by an out-of-control bike.
राजा का रामपुर। क्षेत्र के कैला गांव पर रविवार की सुबह तेज रफ्तार से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसी। बाइक की जोरदार टक्कर से दुकान पर बैठा युवक घायल हुआ है। हादसे में बाइक सवार पुलिस कांस्टेबल भी घायल हुआ है। दोनों घायल को गंभीर हालत में हायर सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के बिछवां थाना क्षेत्र के गांव फकेता निवासी मोहित यादव पुलिस में कांस्टेबल है। जो बदायूं जिले के बिल्सी क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात है। कांस्टेबल मोहित अलीगंज क्षेत्र के गांव नगला टपुआ में अपनी बहन से मिलने के बाद वापस बाइक से ड्यूटी पर बिल्सी जा रहा था। अचानक बाइक के अनियंत्रित होने से वह दुकान में जा घुसी।
विज्ञापन

दुकान के बाहर सड़क किनारे बैठा कैला गांव का अमित बाइक की चपेट में आ गया। हादसे में घायल कांस्टेबल मोहित और अमित को एंबूलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से दोनों को अलीगंज के अस्पताल भेजा गया, जहां से दोनों की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed