फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   young man sitting as passenger ran away with an e-rickshaw in Etah When driver stopped for toilet

Etah News: लघुशंका के लिए रुका चालक, ई-रिक्शा लेकर फुर्र हो गए सवारी बनकर बैठे युवक; पुलिस तलाश में जुटी

Mon, 07 Aug 2023 09:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 07 Aug 2023 09:44 PM IST
सार

एटा में लघुशंका के लिए चालक रुका तो सवारी बनकर बैठे युवक ई-रिक्शा लेकर फुर्र हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
young man sitting as passenger ran away with an e-rickshaw in Etah When driver stopped for toilet
ई-रिक्शा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में थाना जैथरा क्षेत्र स्थित गांव नगला बरी के पास रविवार की रात करीब आठ बजे बेहोशी की हालत में चालक को फेंक बदमाश ई-रिक्शा लूटकर फरार हो गए। आस-पास के लोगों ने चालक को देखा तो जेब से मिले पते पर परिजन को सूचना दी। साथ ही पुलिस को बताया गया। हालांकि दर्ज की गई रिपोर्ट में कहानी कुछ और ही लिखी गई है।

विज्ञापन


जिला कासगंज थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव बढ़ौला निवासी ई-रिक्शा चालक शिव शंकर को बेहोश करके लूटा गया है। युवक की मां शारदा देवी ने बताया कि बेटा अभी तक पूरी तरह से होश में नहीं है। उसने बताया कि गांव दरियावगंज से तीन लोगों ने जैथरा के लिए बुकिंग की थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- दरिंदा प्रेमी: 'तू मेरी न हो सकी तो किसी की न होने दूंगा', मिलने को बुलाया और दी ऐसी मौत; देखकर कांप गए घरवाले
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में पीछे बैठे लोगों ने उसको कोल्ड ड्रिंक पिलाया। इसके बाद वह बेहोश हो गया। नगला बरी के पास उसे बेहोशी की हालत में फेंककर चले गए और ई-रिक्शा लूटकर ले गए। बताया कि बेटे ने 2 अगस्त को ही ई-रिक्शा खरीदा था। अभी तक बेटा पूरी तरह से होश में नहीं है।

यह भी पढ़ेंः- दरोगा की हत्या: आरोपी ने कई बार बदले बयान, बेटा बोला- इसके पीछे गहरी साजिश; कराया जाए नार्को टेस्ट

इधर, पुलिस द्वारा दर्ज की गई रिपोर्ट में दिखाया गया है कि शिवशंकर जैथरा के लिए तीन लोगों को ला रहा था। नगला बरी के पास लघुशंका के लिए रुका। तभी एक यात्री ई-रिक्शा को लेकर चला गया। थाना प्रभारी फूलचंद का कहना है कि चालक ने सवारियों के साथ बैठकर शराब पी थी। इसके बाद अधिक नशा होने पर उसे नगला बरी के पास छोड़कर आरोपी ई-रिक्शा चोरी कर ले गए। रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed