फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Paddy procurement to begin on October 15; 24 procurement centers set up.

Etah News: 15 अक्तूबर से शुरू होगी धान खरीद, बनाए गए 24 क्रय केंद्र

Wed, 30 Sep 2026 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Paddy procurement to begin on October 15; 24 procurement centers set up.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एटा। धान खरीद की तैयारियां तेज हो गई हैं। किसानों से धान की खरीद 15 अक्तूबर से शुरू की जाएगी। इसके लिए जिले में 24 क्रय केंद्र बनाए जा रहे हैं। इनमें पांच केंद्र मंडी समिति परिसर में संचालित होंगे। विभाग की ओर से केंद्रों पर जरूरी संसाधन जुटाने और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
इस बार किसानों के लिए धान का खरीद मूल्य पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ाया गया है। सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों से धान 2441 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

पिछले वर्ष धान का खरीद मूल्य 2370 रुपये प्रति क्विंटल था। इस तरह इस बार किसानों को प्रति क्विंटल 71 रुपये अधिक मिलेंगे।
मूल्य बढ़ने से किसानों को लागत के मुकाबले बेहतर मूल्य मिलने की उम्मीद है। धान खरीद के लिए जिले में 24 स्थानों पर क्रय केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इनमें पांच केंद्र मंडी समिति परिसर में बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी के आसपास के क्षेत्र के किसानों को यहां अपनी उपज पहुंचाने में सुविधा होगी। विभाग की ओर से खरीद प्रक्रिया को व्यवस्थित रखने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। धान खरीद के लिए क्रय केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है।

15 अक्तूबर से खरीद शुरू होगी। किसानों को सरकारी खरीद का लाभ दिलाने के लिए पंजीकरण कराने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। किसानों से समय से पंजीकरण कराने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed