{"_id":"6ab16b81c5510599b203922d","slug":"young-man-dies-in-road-accident-while-on-his-way-to-in-laws-house-etah-news-c-163-1-eta1014-157006-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
मृतक शुभम का फाइल फोटो
एटा। ससुराल जा रहे हाथरस निवासी युवक की रविवार को कोतवाली देहात क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। हिंदुस्तान लीवर फ्लाईओवर के पास सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
गांव नगला नाई कोतवाली सदर जिला हाथरस निवासी शुभम (35) रविवार को घर से कासगंज स्थित ससुराल जाने की कहकर निकला था। कोतवाली देहात क्षेत्र में कासगंज रोड पर बाईपास फ्लाईओवर के पास सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायल को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने शुभम को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शुभम की मौत की सूचना परिजन को दी। खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। मौसेरे भाई रवि ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व ही शुभम का विवाह हुआ था। पत्नी गर्भवती है और शुभम की मौत की जानकारी मिलने पर उसका रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।