{"_id":"6b030ba623b0058f9b0a622f","slug":"young-man-died-in-road-accident-in-aliganj-in-etah-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर हालत में रेफर; परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर हालत में रेफर; परिवार में मचा कोहराम
Sun, 22 Nov 2026 09:05 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 22 Nov 2026 09:05 PM IST
सार
अंकित की मौत की खबर सुनते ही उसकी मां और अन्य परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
एटा के अलीगंज के जसरथपुर थाना क्षेत्र में नगला मोहन पेट्रोल पंप के पास हुए रविवार की रात सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अलीगंज लाया गया। यहां चिकित्सकों ने 20 वर्षीय अंकित पुत्र नन्हेंलाल निवासी देवी नगर, थाना कुरावली, जिला मैनपुरी को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, 26 वर्षीय राजपाल पुत्र खिलाड़ी की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद एटा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर दोनों युवकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। अंकित की मौत की खबर सुनते ही उसकी मां और अन्य परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशाल चंद्रा ने बताया कि अंकित को अस्पताल में मृत घोषित किया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल राजपाल को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज भेजा गया।