{"_id":"65d0b366482270bf3d0cdcf5","slug":"young-man-died-after-being-hit-by-vehicle-who-returning-home-after-taking-constable-recruitment-exam-in-etah-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सिपाही भर्ती परीक्षा देकर लौट रहा था घर; मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सिपाही भर्ती परीक्षा देकर लौट रहा था घर; मची चीख पुकार
Sat, 17 Feb 2024 06:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 17 Feb 2024 06:53 PM IST
सार
एटा में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। वह सिपाही भर्ती परीक्षा देकर घर लौट रहा था। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में पुलिस आरक्षी की परीक्षा देकर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोगों की भीड़ लग गई। लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
हादसा कोतवाली देहात क्षेत्र की जाबड़ा चौकी क्षेत्र में हुई। चौकी प्रभारी मुकुल कुमार ने बताया कि नगला खिल्ली निवासी अजय शहर से परीक्षा देकर गांव लौट रहा था। हिम्मतपुर गांव के समीप तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन