{"_id":"6acd2f2bd7a33cffd302aec8","slug":"six-dengue-cases-reported-including-five-new-patients-from-rasulpur-garhauli-etah-news-c-163-1-eta1004-158219-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: रसूलपुर गढ़ौली के 5 नए मरीज समेत 6 मिले डेंगू पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: रसूलपुर गढ़ौली के 5 नए मरीज समेत 6 मिले डेंगू पीड़ित
विज्ञापन
एटा। रसूलपुर गढ़ौली के साथ जिले के अन्य गांवों में भी डेंगू पैर पसार रहा है। स्वास्थ्य विभाग भी डेंगू पर लगाम लगाने के लिए कई जगह शिविर लगा रहा है। उसके बाद भी मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। सोमवार को रसूलपुर गढ़ौली में 5 नए मरीज डेंगू पीड़ित मिले। वहीं मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में एक अन्य महिला डेंगू पीड़ित मिली। इसके साथ ही सामान्य वार्ड में एक महिला टाइफाइड से पीड़ित मिली।
सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने सोमवार को बताया कि रसूलपुर गढ़ौली में लगातार स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाया जा रहा है। इस दौरान 30 से अधिक संदिग्ध मरीजों के मलेरिया व डेंगू की जांच के लिए नमूने लिए गए। इसमें 4 मरीज डेंगू पीड़ित मिले। इसमें रसूलपुर गढ़ौली निवासी नीलम (32), कांति (52), गुड़िया (28) और सबाना (29) डेंगू पीड़ित मिले। वहीं मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में रसूलपुर गढ़ौली निवासी श्रीकृष्णा (34) डेंगू पीड़ित मिला। उसने बताया कि सात दिन से बुखार आ रहा था। निजी क्लीनिक पर दवा लेने के बाद भी कोई आराम नहीं मिला।
वहीं सोमवार को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में गौरी (24) निवासी नगला फरीद दवा लेने के लिए पहुंची। यहां उसने बताया कि चार दिन से बुखार आ रहा था। निजी पैथोलॉजी पर मलेरिया व डेंगू की जांच कराई गई। इसमें डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में दवा लेने के लिए पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उपचार देना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज के सामान्य वार्ड में भर्ती सूरजमुखी (50) निवासी नवी नगर ने बताया कि उन्हें 15 दिन से बुखार आ रहा था। इमरजेंसी में दवा लेने के लिए पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने सामान्य वार्ड में भर्ती कर मलेरिया समेत अन्य की जांच कराई जिसमें टाइफाइड की पुष्टि हुई। चिकित्सकों द्वारा उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
रसूलपुर गढ़ौली में करीब 30 संदिग्ध लोगों के नमूने लिए गए थे। रविवार को आई रिपोर्ट में 4 लोग डेंगू पीड़ित मिले। जिन्हें गांव में ही उपचार दिया जा रहा है। - डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सीएमओ