फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Thieves made off with the Nagraj, a brass plate, the aarti set, and a bell.

Etah News: नागराज, पीतल की थाली, आरती और घंटी ले गए चोर

Tue, 13 Oct 2026 12:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Thieves made off with the Nagraj, a brass plate, the aarti set, and a bell.

विज्ञापन

राजा का रामपुर। पहरा-रुदायन मार्ग पर अमर शहीद महावीर सिंह की प्रतिमा के पास स्थित शिव मंदिर के ताले तोड़कर चोर पूजा का सामान चोरी कर ले गए। पूजा के लिए रविवार की शाम पहुंचे लोगों को ताले टूटे मिले। मंदिर से नागराज, पीतल की थाली, आरती, घंटी समेत अन्य सामान गायब था।

थाना राजा का रामपुर क्षेत्र में हुई घटना के संबंध में ग्रामीण सनी ने बताया कि उनके पिता राधेश्याम यादव रविवार सुबह करीब 10 बजे मंदिर में पूजा करने गए थे। उस समय मंदिर में पूजा का पूरा सामान मौजूद था। इसी दिन शाम के समय जब वह फिर से मंदिर पहुंचे तो ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो नागराज, पीतल की थाली और पूजा-पाठ का अन्य सामान गायब था। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। राधेश्याम यादव ने थाना राजा का रामपुर में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मंदिर से पूजा का सामान चोरी होने की लिखित शिकायत मिली थी। मामले की जांच की जा रही है उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - राजेश सिंह, सीओ अलीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed