{"_id":"6668402fdf5250be8309e343","slug":"young-man-beaten-and-bike-set-on-fire-etah-news-c-163-1-sagr1016-118162-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: युवक की पिटाई कर बाइक में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: युवक की पिटाई कर बाइक में लगाई आग
Tue, 11 Jun 2024 05:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 11 Jun 2024 05:46 PM IST
विज्ञापन
जैथरा। थाना क्षेत्र के गांव तिगरा मानिकपुरा में सोमवार की रात खेत में पानी लगा रहे युवक की गांव के लोगाें ने पिटाई कर दी। बाद में उसकी बाइक को आग लगा दी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
गांव तिगरा मानिकपुरा निवासी नंदकिशोर ने बताया कि वह सोमवार की रात करीब 8:30 बजे खेत में पानी लगा रहा था। इस दौरान गांव के ही चार व्यक्ति पहुंचे। उन्होंने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर दंबंगों ने उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान तमंचा दिखाकर जान से मार देने की बात कही। बाद में दबंगाें ने बाइक को आग लगा दी। पीड़ित ने थाने में दंबंगों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी राज कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है फिर भी जांच कराएंगे।