फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Yogesh Saxena nominated for National Social Impact Award.

Etah News: नेशनल सोशल इंपेक्ट अवार्ड के लिए योगेश सक्सेना नामित

Sat, 27 Jun 2026 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 27 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Yogesh Saxena nominated for National Social Impact Award.
योगेश सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एटा। क्रिएटिव एजुकेशन एंड डेवलपमेंट सोसाइटी के संस्थापक एवं प्रबंधक योगेश कुमार सक्सेना को समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए नेशनल सोशल इंपेक्ट अवार्ड सेरेमनी के लिए नामित किया गया है। उन्हें अंतरराष्ट्रीय रक्तदान एवं जागरूकता अभियान संवेदना-2 के अंतर्गत प्रदेश में सक्रिय भूमिका निभाते हुए रक्तदान शिविरों के सफल आयोजन और जनजागरूकता फैलाने के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है। योगेश कुमार सक्सेना पिछले 25 वर्षों से अपनी संस्था के माध्यम से दिव्यांगजनों की सेवा, शिक्षा, पुनर्वास और सामाजिक उत्थान के कार्यों में निरंतर सक्रिय हैं। उनके नेतृत्व में संस्था ने समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए कई जनकल्याणकारी अभियान संचालित किए हैं। यह सम्मान समारोह 28 जून को लखनऊ स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed