{"_id":"6aaec940631cf959430845a3","slug":"grand-phool-bangla-decoration-at-dwarkadhish-temple-on-radha-ashtami-etah-news-c-163-1-eta1013-156888-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: राधा अष्टमी पर द्वारकाधीश मंदिर में सजा भव्य फूल बंगला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: राधा अष्टमी पर द्वारकाधीश मंदिर में सजा भव्य फूल बंगला
Sat, 19 Sep 2026 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
जलेसर में राधा अष्टमी पर सजाया गया फूलबंगला। संवाद
जलेसर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर प्रसिद्ध भगवान द्वारकाधीश मंदिर में वार्ष्णेय युवा मंडल के तत्वावधान में धार्मिक कार्यक्रम हुआ। मंदिर परिसर में आकर्षक फूल बंगला सजाया गया। शुभारंभ मंदिर के महंत चैतन्य महाप्रभु ने राधा रानी की विशेष आरती उतारकर किया। इसके बाद मंदिर प्रांगण में महिलाएं ने पारंपरिक मंगल गीत व सोहर गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
देर शाम तक भजन संध्या में श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण के भजनों की प्रस्तुति दी। महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर वार्ष्णेय समाज अध्यक्ष अजय प्रताप वार्ष्णेय, अनुज वार्ष्णेय, डीके वार्ष्णेय, नितिन वार्ष्णेय, सत्येंद्र वार्ष्णेय, जितेंद्र वार्ष्णेय, कपिल वार्ष्णेय, हरीश वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे