फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Wrestlers to win every move tactics

पहलवानों ने जीतने को खूब चले दांवपेंच

Tue, 22 Dec 2015 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा।
अमर उजाला ब्यूरो एटा। Updated Tue, 22 Dec 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers to win every move tactics
 ग्राम उलाईखेडा में मंगलवार को विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें जिले और बाहर से आए पहलवानों ने खुद को जीतने के लिए खूब दांवपेंच चले। हर पहलवान विपक्षी पहलवान को पटकनी देने की कोशिश करता रहा। एक से बढ़कर कुश्ती के मुकाबले देखकर दर्शक भी तालियां बजाते नजर आए।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ बसपा नेता जहीर अहमद ने किया। इस दौरान उन्होंने पहलवानों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल भावना से लें। जीत-हार से उठकर खेल को रोमांच दें। सच्चा खिलाड़ी वही होता है जो जीत और हार में एक जैसा व्यवहार करे। दंगल की पहली कुश्ती शीलू म्यासुर व नन्हें पहलवान पटियाली के बीच हुई। दोनों ही पहलवानों ने खुद को जीतने का भरसक प्रयास किया, लेकिन कुश्ती बराबरी पर छूटी। दूसरी कुश्ती रिहान बोंदर व ब्रजेश नगला अजीत के बीच रही। दस मिनट की कड़े मुकाबले के बाद यह बराबरी पर रही। तीसरी कुश्ती अरुण हाथरस व विष्णु तरसी के मध्य हुई जिसमें अरुण ने विष्णु को चित्त कर बाजी अपने नाम की। अंतिम कुश्ती जुगेंद्र सिंह सिकंदरपुरव व धर्मवीर पटियाली के बीच हुई जिसमें पहलवानों ने 30 मिनट तक अपने-अपने दांव पेंच चले, लेकिन यह कुश्ती भी बराबर पर ही छूटी। दंगल के अंत में विजयी पहलवानों को बसपा नेता द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस दौरान ठाकुर रामवीर सिंह, यासीन सैफी, बच्चे खां, राजकुमार पूर्व प्रधान, फकरुददीन, ठाकुर सहसवीर सिंह, मनोज, जमील, जाहिद कुरेशी, मोहित राघव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed