फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Worship offered milk to the snake god

पूजा कर नाग देवता को चढ़ाया दूध

Wed, 19 Aug 2015 06:24 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 19 Aug 2015 06:24 PM IST
विज्ञापन
 Worship offered milk to the snake god
नाग पंचमी का पर्व बुधवार को श्रद्धाभाव से मनाया गया। जहां महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली की कामना की, वहीं दान पुण्य कर नागदेवता को दूध चढ़ाया। सपेरों की भी बीन गली मोहल्लों में गूंजती रही।
विज्ञापन

बुधवार को घरों में मिट्टी के नाग बनाकर महिलाओं ने पूजा-अर्चना की गई। गली-मोहल्लों में दिन भर सपेरों की टोली घूमती नजर आई। विभिन्न प्रजातियों के सर्पों को लोगों ने पास से देखा। आकर्षण का केंद्र कोबरा एवं दुमई बने रहे। कासगंज में कच्चे दूध में कोयला घिसकर दीवाल पर नागदेवताओं की आकृति बनाई गई। प्रभु पार्क में परंपरागत तरीके से नाग की पूजा के लिए सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। दूध पीपल की जड़ों में चढ़ाया।  
विज्ञापन


बीज परीक्षण के लिए बोई जाती थीं भुजरियां
कासगंज। मृदा और बीज परीक्षण के लिए अलग अलग खेतों से मिट्टी को लेकर भुजरियां बोई जाती थीं। इससे जहां किस खेत की मिट्टी अच्छी है उसका पता चलता था, वही बीज किसका अच्छा है यह भी पता चल जाता था। जिस खेत की मिट्टी अच्छी होती थी, उसे ही खेती के लिए उपयोग में लाया जाता था। भुजरियां बोने की परंपरा अभी तक चली आ रही है, लेकिन इसका स्वरूप अब बदल गया है। अब लोग पार्कों आदि से मिट़टी लाकर गेहूं और जो को किसी मिट्टी के बर्तन में बोते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed