फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Workers are not getting the benefits of the schemes since February

Etah News: श्रमिकों को फरवरी से नहीं मिल पा रहा योजनाओं का लाभ

Sun, 19 May 2024 05:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 19 May 2024 05:20 PM IST
विज्ञापन
Workers are not getting the benefits of the schemes since February
एटा। श्रम विभाग की वेबसाइट फरवरी में हैक हो गई थी। इसके बाद से अब तक सुचारू नहीं हो सकी है। ऐसे में श्रमिकों को उनके हितों से जुड़ी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। तमाम श्रमिक योजनाओं का लाभ प्राप्त करने से वंचित चल रहे हैं।
विज्ञापन

श्रम प्रवर्तन कार्यालय में करीब एक लाख श्रमिकों को पंजीकरण है। इनमें सन्निर्माण कार्य से लेकर अन्य क्षेत्रों के श्रमिक शामिल हैं। इनमें करीब 25 हजार महिला श्रमिक भी हैं। वेबसाइट एवं पोर्टल बंद होने से सारी योजनाएं ठप पड़ी हैं और इन लोगों को योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ रहा है। अधिकारी 30 जून तक पोर्टल शुरू होने की संभावनाएं जता रहे हैं। इन 5 महीनों में हजारों श्रमिकों को परेशानियां उठानी पड़ी हैं।
विज्ञापन

बता दें कि श्रम विभाग की ओर से श्रमिकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें शिशु हित लाभ, मातृत्व हितलाभ, बालिका मदद, अक्षमता पेंशन, मृत्यु एवं विकलांगता सहायता, पुत्री विवाह अनुदान, अंत्येष्टि सहायता आदि योजनाएं शामिल हैं। लेकिन इन पांच महीनों में इन सभी योजनाओं से श्रमिक वंचित हैं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी यादवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि हैक की गई वेबसाइट पर काम चल रहा है। 30 जून तक संचालित होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed