{"_id":"6a075dc3db2bb1a3b80b9fa5","slug":"womans-body-found-near-kali-river-police-embroiled-in-border-dispute-etah-news-c-174-1-sagr1036-159473-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: काली नदी के पास मिला महिला का शव, सीमा विवाद में उलझी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: काली नदी के पास मिला महिला का शव, सीमा विवाद में उलझी पुलिस
Fri, 15 May 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Fri, 15 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव हन्नूखेड़ा से गुजरने वाली काली नदी के दूसरे किनारे पर एक महिला का क्षत विछत शव पड़ा मिला। सूचना पर बिछवां व एटा के जसरथपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे, सीमा विवाद के चलते काफी देर तक शव वहीं पड़ा रहा। सीओ भोगांव ने मौके पर पहुंच कर शव जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया। पुलिस पहचान के प्रयास कर रही है।
थाना क्षेत्र में काली नदी के दूसरे छोर पर जनपद एटा की सीमा शुरू हो जाती है। शुक्रवार देर शाम को काली नदी के दूसरे तट पर जनपद एटा क्षेत्र में नदी का पानी कम होने पर एक महिला का क्षत-विक्षत शव किनारे पर आ गया। शव का काफी हिस्सा जंगली जानवर नोंच कर खा चुके थे। जानकारी पर एटा के जसरथपुर थाने का फोर्स व बिछवां थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा।
करीब दो घंटे तक सीमा विवाद चलता रहा, थाना प्रभारी जसरथपुर विजय सिंह शव जनपद मैनपुरी की सीमा में होना बता रहे थे। शव लिए बिना ही वहां से चले गए। सीओ भोगांव रामकृष्ण द्विवेदी लेखपाल कानूनगो के साथ मौके पर पहुंचे और नापजोख कराई। शव जनपद मैनपुरी की सीमा में होना पाया गया। जिसके बाद बिछवां पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा।