{"_id":"693322a5a75b23ba350354f9","slug":"womans-body-found-in-courtyard-father-alleges-murder-etah-news-c-163-1-eta1001-142934-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: घर के आंगन में मिला महिला का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: घर के आंगन में मिला महिला का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
Fri, 05 Dec 2025 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 05 Dec 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
मृतका सरिता का फाइल फोटो
एटा। गांव ओनघाट में बृहस्पतिवार की शाम को महिला का शव घर के आंगन में पड़ा मिला। जानकारी पर पहुंचे पिता ने दामाद सहित अन्य ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया है।
जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव अहरई विचनपुर निवासी महेश चंद्र ने बताया कि बेटी सरिता (20) का विवाह 26 जनवरी को गांव ओनघाट थाना बागवाला निवासी सरिता के साथ किया था। उस समय सामर्थ्य के अनुसार दो पहिया वाहन, नकदी व गृहस्थी का सामान दिया। कुछ समय बाद ही यह लोग बेटी को अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान करने लगे। शारीरिक व मानसिक रूप से उत्पीड़न करने के साथ ही आए दिन पीटने लगे। इसकी जानकारी बेटी फोन कॉल के माध्यम से मायके में देती रहती थी।
बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम एक व्यक्ति ने फोन कॉल कर सूचना दी कि बेटी की हत्या कर शव आंगन में डालकर ससुरालीजन भाग गए हैं। यह जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग पहले थाना बागवाला पहुंचे। यहां पुलिस को सूचना दी और कुछ पुलिसकर्मियों को साथ लेकर गांव ओनघाट में पहुंचे। यहां देखा कि बेटी का शव घर के आंगन में पड़ा हुआ है और दामाद व सुसरालीजन मौके पर नहीं मिले। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता साथ जांच-पड़ताल कर रही है।