फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman's body found hanging from a noose

Etah News: फंदे से लटका मिला महिला का शव

Mon, 28 Sep 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 28 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from a noose
एटा। नगला भजा गांव में सोमवार को दो बच्चों की मां का शव खेत में नीम के पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। पुलिस के अनुसार महिला के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन


पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव नगला भजा निवासी मालती देवी ने अपनी साड़ी से फंदा लगाकर खेत में खड़े नीम के पेड़ पर खुदकुशी की।
ग्रामीणों ने सोमवार को खेत में शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। पिलुआ थाना प्रभारी संदीप राणा ने बताया कि मालती की शादी करीब पांच वर्ष पहले अजनेश के साथ हुई थी।
विज्ञापन


इससे पहले उसकी बड़ी बहन का विवाह अजनेश के साथ हुआ था, लेकिन प्रसव के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से मालती की शादी अजनेश के साथ कर दी गई थी। मालती के एक बेटा और एक बेटी हैं। पति अजनेश नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed