{"_id":"6abaaea9b299107bdc079322","slug":"they-took-the-money-from-the-crop-and-had-the-tractor-sold-yet-they-still-wouldnt-relent-etah-news-c-163-1-eta1014-157372-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: फसल की रकम ले ली, बिकवा दिया ट्रैक्टर, फिर भी नहीं माने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: फसल की रकम ले ली, बिकवा दिया ट्रैक्टर, फिर भी नहीं माने
Mon, 28 Sep 2026 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
एटा। शहर के मोहल्ला नई बस्ती स्वर्णपुरी में शनिवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने वाला आदित्य पांडे ब्लैकमेलिंग के जाल में बुरी तरह फंस गया था। मानसिक रूप से बेहद परेशान आदित्य को मौत ज्यादा आसान लगी। इस प्रकरण में पुलिस की जांच जारी है। परिजन ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपियों ने फसल की उपज बेचने की रकम ले ली और ट्रैक्टर तक बिकवा दिया। इसके बाद भी वह लगातार बेटे को परेशान कर रहे थे।
मूलरूप से जैथरा थाना क्षेत्र के गांव कस्तूरपुरा निवासी 70 वर्षीय सत्यप्रकाश उर्फ करू निजी बस चालक थे। उम्र ज्यादा हो जाने के कारण अब खेतीबाड़ी देखते हैं। वर्तमान में शहर के मोहल्ला नई बस्ती स्वर्णपुरी में रहते हैं। उनकी दो बेटी जूली और पूजा हैं। इनके बीच आदित्य पांडे उर्फ गोलू इकलौता बेटा था। उन्होंने पुलिस को बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व बागवाला थाना क्षेत्र के गांव हरनावली निवासी राकेश पंडित अपने दामाद विमल के साथ घर पर बेटी शिवानी का रिश्ता लेकर आए। बातचीत और खोजबीन के बाद उन्होंने बेटे आदित्य पांडे उर्फ गोलू के साथ शिवानी का विवाह कराने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद भी राकेश ने अपने दामाद के अलावा बेटे कृष्णा के माध्यम से आदित्य को अपने झांसे में ले लिया। धीरे-धीरे इन लोगों ने आदित्य को शिवानी से मिलवाना शुरू किया।
शिवानी आदित्य के ऊपर हावी होने लगी और उसको ब्लैकमेल करते हुए रुपयों की मांग करने लगी। आरोप है कि इकलौता होने के कारण गांव से जो भी खेती में होने वाली फसल की उपज मंडी आती, उसकी बिक्री का सारा रुपया शिवानी ले लेती थी। इतना ही नहीं खेती के लिए घर पर खड़ा ट्रैक्टर भी आरोपियों के दबाव में आकर आदित्य ने बेच दिया और रकम शिवानी, कृष्णा और विमल ने ले ली। इसके बाद भी वह लोग नहीं माने और पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। सत्यप्रकाश ने रोते हुए बताया कि आदित्य ने शनिवार को रुपये मांगे थे मगर बैंक बंद होने के कारण इंतजाम नहीं हो सका। काश बेटा इन सब बातों के बारे में पहले बता देता तो हम उसे किसी तरह से इस प्रकार का कदम नहीं उठाने देते।