{"_id":"6abab0fe00f111d4f30488ef","slug":"motorcyclist-killed-one-injured-after-being-hit-by-a-vehicle-on-the-highway-etah-news-c-163-1-eta1014-157379-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: हाईवे पर वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: हाईवे पर वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक घायल
Mon, 28 Sep 2026 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
मलावन। हाईवे पर रविवार रात एक वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्त बुरी तरह से घायल हो गए। हादसा मलावन थाना क्षेत्र के अकबरपुर हाड़ई गांव के पास हुआ। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और दूसरे का उपचार चल रहा है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गंगनपुर निवासी भरत ने बताया कि वह नगला पुटवरी जिला अलीगढ़ निवासी साथी सुल्तान अली (40) के साथ गमी में शामिल होने मैनपुरी गए थे। रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे दोनों बाइक से घर वापस लौट रहे थे। मलावन थाना क्षेत्र में हाईवे पर अकबरपुर हाड़ई के पास एक वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज लगी कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर गिरे, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह देखकर राहगीरों व स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों व स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को एंबुलेंस से जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इमरजेंसी में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने सुल्तान अली को मृत घोषित कर दिया। भरत का इलाज किया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही सुल्तान अली के परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। सीओ सकीट नीतीश गर्ग ने बताया कि दुर्घटनाकारित करने वाले एक वाहन की तलाश की जा रही है।