फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The little home collapsed before their eyes; the family was left wailing in grief.

Etah News: आंखों के सामने गिरा घरौंदा, बिलख पड़ा परिवार

Mon, 28 Sep 2026 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
The little home collapsed before their eyes; the family was left wailing in grief.
नगला भूपाल में गिरा दो मंजिला मकान। संवाद
सकीट(एटा)। गांव नगला भूपाल में सोमवार को जलभराव के बीच मजदूर का दोमंजिला मकान ढह गया। आंखों के सामने घरौंदा जमींदोज होते देख परिवार बिलख पड़ा। एक पल में घर मलबे में तब्दील हो गया। गनीमत रही कि सभी की जान बच गई। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को बमुश्किल ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

मलावन क्षेत्र के नगला भूपाल में संजय का परिवार का रहता है। संजय पॉवर प्लांट में मजदूरी करता है। वह सुबह मकान के बाहर खड़ा होकर गांव के लोगों से बातचीत कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस दौरान उसके परिजन बाहर आए ही थे कि अचानक मकान भरभराकर गिर गया। यह देख संजय के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसे अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा था उसका आशियाना अब मलबे का ढेर बनकर रह गया। गृहस्थी का सारा सामन उसमें दब गया।
विज्ञापन

अकस्मात आई इस विपत्ति से विचलित पूरा परिवार फूट-फूटकर रोने लगा। वे समझ नहीं पा रहे थे जान बचने की खैर मनाएं या घर नहीं बचने का दुख। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे सभी को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में भरा है बारिश का पानी
संजय ने बताया गांव के पास बंबा गुजर रहा है। बारिश में पानी के दबाव से बंबा की पटरी कट गई। इससे उसका पानी तेज बहाव के साथ गांव में घुस गया। खेतों में जलभराव हो गया और खेत मानो तालाब में तब्दील हो गए। इस बीच ग्रामीणों की सूचना पर लेखपाल और राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने मौका मुआयना कर नुकसान का आकलन किया। गांव के लोगों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलवाने की मांग की है।
वर्जन
गांव में टीम भेजकर नुकसान का आकलन कराया जाएगा। उसी के आधार पर पीड़ित परिवरा को मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। - नीरज वार्ष्णेय,
तहसीलदार सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed