{"_id":"6abaaedd5fc5c13fca0f05a6","slug":"jurisdictions-of-13-sub-inspectors-reshuffled-10-outpost-in-charges-also-included-etah-news-c-163-1-eta1014-157375-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 13 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल, 10 चौकी प्रभारी भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 13 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल, 10 चौकी प्रभारी भी शामिल
Mon, 28 Sep 2026 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
एटा। पुलिस प्रशासन ने 13 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इनमें 10 चौकी प्रभारियों का भी स्थानांतरण किया गया है। जारी सूची के अनुसार कई चौकी प्रभारियों को एक चौकी से दूसरी चौकी भेजा गया है, जबकि कुछ उपनिरीक्षकों को थानों और फील्ड यूनिट में नई जिम्मेदारी दी गई है।
एसएसपी डॉ. इलामारन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक उपनिरीक्षक कपिल सोलंकी को चौकी प्रभारी इंद्रपुरी से कोतवाली नगर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। उपनिरीक्षक योगेंद्र कुमार को चौकी ओन घाट थाना बागवाला से चौकी अतरंजी खेड़ा थाना मिरहची भेजा गया है।
वहीं, उपनिरीक्षक अभिषेक तोमर को अतरंजी चौकी प्रभारी से चौकी ओन घाट की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक अनिल पंवार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी महाविद्यालय थाना रिजोर बनाया गया है। उपनिरीक्षक आकाश सिवाच को चौकी महाविद्यालय से इंद्रपुरी चौकी प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक निश्चल सोलंकी को चौकी सेंथरी थाना मलावन से फील्ड यूनिट में भेजा गया है।
विज्ञापन
उपनिरीक्षक राजीव पंवार को चौकी आदर्श नगर थाना जलेसर से सेंथरी चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक आदित्य कुमार को चौकी टिमरुआ थाना सकरौली से उभई असद नगर थाना नयागांव भेजा गया है। उपनिरीक्षक दीपक दोहरे को चौकी उभई असद नगर से चौकी टिमरुआ थाना सकरौली भेजा गया है। उपनिरीक्षक अरुण कुमार को कोतवाली नगर से आदर्श पुलिस चौकी थाना जलेसर भेजा गया है। उपनिरीक्षक सुरेंद्र मोहन सिंह को थाना जैथरा से थाना सकीट और उपनिरीक्षक अशोक कुमार को थाना सकीट से थाना जैथरा भेजा गया है।
उपनिरीक्षक अब्दुल जब्बार को थाना सकीट से थाना मारहरा स्थानांतरित किया गया है।