फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman who was victim of snakebite lost her life due to exorcism

Etah News: सर्पदंश की शिकार महिला की झाड़फूंक के चक्कर में गई जान

Sun, 01 Sep 2024 03:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 01 Sep 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Woman who was victim of snakebite lost her life due to exorcism
एटा। एक बार फिर सर्पदंश से पीड़ित महिला को बायगीर के यहां ले जाकर झाड़फूंक कराना परिजन को भारी पड़ा। उसकी हालत सुधरने की बजाय बिगड़ती गई और अंत में मौत हो गई। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही मेडिकल कॉलेज से घर ले गए।
विज्ञापन

जैथरा थाना क्षेत्र के गांव नखतपुरा निवासी संदीप कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी अंजली शुक्रवार देर रात खाना बनाने के लिए घर के कोने में रखे कंडे निकाल रही थी। तभी उसके हाथ में सांप ने डंस लिया। उसको उपचार के लिए ले जा रहे थे। तभी लोगों के कहने पर पास के ही गांव बन्हैरा में बायगीर के यहां लेकर पहुंचे। वहां उसने झाड़फूंक की मगर हालत में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

तबीयत खराब होती देखकर हम लोग उसको लेकर जिला मुख्यालय पर एक निजी चिकित्सक के क्लीनिक में पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उपचार शुरू कर दिया और कुछ समय बाद ही बाहर ले जाने के लिए कहने लगे। अंजली की सेहत में सुधार नहीं होता दिखा तो वहां से लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सर्पदंश से युवक की मौत
एटा। थाना बागवाला के गांव खड़ौआ निवासी आकाश (37) शुक्रवार की रात घर में सो रहा था। तभी उसके कान के पास सांप ने डस लिया। कुछ समय बाद हालत बिगड़ने लगी तो परिजन को बताया। परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज आए, यहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन ने पुलिस को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed