{"_id":"6ad7ae8912c29a544e0599c9","slug":"woman-subjected-to-indecent-behavior-for-protestwoman-subjected-to-indecent-behavior-for-protesting-the-blocking-of-a-pathing-the-blocking-of-a-path-etah-news-c-163-1-eta1014-158745-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: रास्ता बंद करने के विरोध पर महिला से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: रास्ता बंद करने के विरोध पर महिला से अभद्रता
विज्ञापन
अलीगंज। एक गांव में रास्ता और नाली बंद करने का विरोध करने पर महिला को पीटने, छेड़छाड़ और अभद्रता करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी।
पीड़िता ने बताया कि 14 अगस्त की शाम को नौरंग, फूलसिंह, शेरसिंह, रघुवर दयाल और कौशल उसके घर का रास्ता व नाली बंद कर निर्माण करा रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर उसे पीटा। आरोप है कि कौशल ने उसके सिर पर कढ़ी से प्रहार किया, जबकि फूलसिंह और शेरसिंह ने उसके कानों से कुंडल नोच लिए। आरोपियों ने कपड़े फाड़कर अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ने पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को डाक से प्रार्थना पत्र भेजा था। उसने यह भी आरोप लगाया कि घटना के चार दिन बाद आरोपी पक्ष ने उसकी बेटी के खिलाफ छेड़छाड़ और पिटाई की प्राथमिकी दर्ज कराई। सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।