फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   woman made video call to her brother and committed suicide After argument with her husband in Etah

UP: भाई को किया वीडियो कॉल, बोली-मरने जा रही हूं...और फंदे से झूल गई विवाहिता; महज इतनी सी थी बात

Mon, 16 Oct 2023 09:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Oct 2023 09:00 PM IST
सार

एटा में विवाहिता ने भाई को वीडियो कॉल किया। कहा कि मैं मरने जा रही हूं। इसके बाद जब तक लोग उसके कमरे तक पहुंचते तब तक उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
woman made video call to her brother and committed suicide After argument with her husband in Etah
UP: भाई को किया वीडियो कॉल, बोली-मरने जा रही हूं...और फंदे से झूल गई विवाहिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में सोमवार सुबह करीब 8 बजे पति से कहासुनी होने पर महिला ने कमरा बंद कर फंदा लगा जान दे दी। इससे पहले अपने भाई को वीडियो कॉल करके खुदकुशी किए जाने की जानकारी भी दी। बेटे की पिटाई करने को लेकर पति से हुई कहासुनी के बाद उसने यह कदम उठाया।

विज्ञापन


मिरहची थाना क्षेत्र के गांव सरनऊ निवासी अरविंद कुमार की पत्नी पूनम देवी (27) ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। अरविंद ने बताया कि बड़ा बेटा आर्यन 6 वर्ष का है। सोमवार सुबह शैतानी करने पर पत्नी ने उसको बुरी तरह से पीट दिया। इसको लेकर कहासुनी हो गई थी। इसे लेकर मैंने टोका था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: 'बेटे की तबीयत खराब है आ जाओ'...पहुंचने पर मिली लाश, मोबाइल कर दिया गया था रिसेट; पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मैं बेटे को छोड़ने स्कूल चला गया। बच्चे की पिटाई करने की बात पूनम के ससुराल वालों को फोन करके बताई थी। तब उसके भाई पूरन ने भी फोन कर अपनी बहन को डांटा था। कुछ देर बाद ही पूनम ने अपने भाई को वीडियो कॉल कर बताया कि वह फंदा लगाकर जान दे देगी।

यह भी पढ़ेंः- मर गई ममता: मां ने दिव्यांग पुत्र को दी दर्दनाक मौत, फिर खुद को भी कर लिया खत्म; खून से लाल मिली जमीन

बताया कि जब तक वह बच्चे को छोड़कर आया। उसने कमरा बंद कर फंदा लगा लिया था। इसके बाद ससुरालवालों को पूरी बात बताई। तब ससुर रमेशचंद्र, साला पूरन आदि लोग आ गए। पुलिस को भी सूचना दी गई। थाना प्रभारी सुभाष बाबू ने बताया कि महिला ने पति से कहासुनी और विवाद होने पर फंदा लगाकर आत्महत्या की है। सूचना पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मायके वालों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed