{"_id":"651ef2db68b70ca0b80acc85","slug":"woman-jumped-into-the-canal-after-keeping-her-daughter-on-the-track-saved-her-life-etah-news-c-163-1-sagr1017-6427-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बेटी को पटरी पर खड़ा कर महिला नहर में कूदी, बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बेटी को पटरी पर खड़ा कर महिला नहर में कूदी, बचाई जान
Thu, 05 Oct 2023 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 05 Oct 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित कमसान पुल पर बृहस्पतिवार की शाम एक महिला बेटी को नहर की पटरी पर खड़ा कर नहर में कूद गई। स्थानीय गोताखोरों ने महिला को बाहर निकाला और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने परिजन को बुलाकर महिला उनके सुपुर्द कर दी। गृह कलह में आत्महत्या का प्रयास करने की बात महिला की ओर से कही गई है।
थाना जलेसर क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी श्याम सुंदर की पत्नी प्रियंका अपनी 11 साल की बेटी सिमरन के साथ बृहस्पतिवार की शाम करीब 5 बजे कमसान नहर पुल पर पहुंची। यहां पर बेटी को खड़ा कर दिया और खुद नहर में कूद गई। इसके बाद बेटी ने चीख-पुकार मचाई तो आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। नहर के पास रहने वाले गोताखोर जुगेंद्र सिंह ने छलांग लगाकर महिला को बाहर निकाला। किसी तरह से महिला की जान बचाई जा सकी।
थाना प्रभारी शंभूनाथ सिंह ने बताया कि महिला का पति पूना में प्राइवेट नौकरी करता है। एक माह पहले ही पूना गया है। महिला ने पूछताछ में गृह कलह बताया है। उसका आरोप है कि पति के जाने के बाद ससुरालीजन प्रताड़ित करने लगे। इसकी वजह से नहर में कूदकर जान देने का प्रयास किया।