{"_id":"666c80422904d8cd45013115","slug":"woman-hanged-herself-after-an-argument-with-her-husband-etah-news-c-163-1-eta1001-118330-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पति से कहासुनी होने बाद फंदे पर झूली महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पति से कहासुनी होने बाद फंदे पर झूली महिला
Fri, 14 Jun 2024 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 14 Jun 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
एटा। कस्बा व थाना अवागढ़ के मोहल्ला सिंघाड़ियान निवासी एक महिला ने पति से कहासुनी हो जाने के बाद फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। जानकारी मिलते ही परिजन उसको लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुरथरा पहुंचे। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उसको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां से हालत नाजुक देख प्राथमिक चिकित्सा के बाद आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा ले जाते समय रास्ते मे महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचानामा भरवाकर दोनों पक्षों की सहमति से शव परिजन को सौंप दिया। जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतका की सास चंपा देवी ने बताया कि बहू रूबी (30) की अपने पति कमल सिंह उर्फ छोटेलाल से आए दिन कहासुनी होती रहती थी। बृहस्पतिवार को भी किसी बात को लेकर दोनों के मध्य विवाद हो गया। लोगों ने समझाया तो कमल सिंह घर से बाहर निकल आया। कुछ समय बाद जब घर में कोई नहीं था तो रूबी ने कमरे में जाकर साड़ी का फंदा बनाया और छत में लगे हुक में फंसाकर उस पर लटक गई। किसी बच्चे ने देखकर शोर-शराबा कर दिया। कमल सिंह व अन्य लोग दौड़कर आए और रूबी को फंदे से उतारकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे।
हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर हालत नाजुक देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद आगरा के लिए रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में रूबी ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी जयेंद्र प्रसाद मौर्य ने बताया कि किसी प्रकार की कोई तरहीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर हालत नाजुक देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद आगरा के लिए रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में रूबी ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी जयेंद्र प्रसाद मौर्य ने बताया कि किसी प्रकार की कोई तरहीर नहीं मिली है।
विज्ञापन