फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman dies of diarrhea, was worried for 4 days

Etah News: डायरिया से महिला की मौत, 4 दिन से थी परेशान

Fri, 23 Aug 2024 10:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 23 Aug 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
Woman dies of diarrhea, was worried for 4 days
एटा। कभी बारिश तो कभी उमस भरी गर्मी से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। खान-पान बिगड़ते ही लोग पेट की समस्या से ग्रसित हो रहे हैं। शुक्रवार को डायरिया से पीड़ित एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


शहर के लोकमन दास तिराहा निवासी उर्मिला को 4 दिन पहले उल्टी दस्त की समस्या हुई। उन्हें चिकित्सक को दिखाया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर परिजन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने महिला को मृत बता दिया। पति छोटेलाल ने बताया कि 4 दिन से डायरिया की समस्या हो रही थी।
विज्ञापन

डॉ. माधवेंद्र प्रताप ने बताया कि मौसम में गर्मी व उमस हो रही है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही में व्यक्ति बीमारी की चपेट में आ जाता है। पेट की समस्या से व्यक्ति जल्द ग्रसित हो जाता है। इमरजेंसी में रोजाना 5 से 7 व्यक्ति उल्टी व पेट दर्द की समस्या के पहुंचते हैं। ओपीडी की बात करें तो यहां 70 से 80 मरीज पेट की समस्याओं से ग्रसित रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करें बचाव
- दो तीन घंटे बाहर रहना हो तो पानी साथ ले जाएं।
- पानी खूब पीयें, शरीर में पानी की कमी न होने दें।
- बासी खाना न खाएं, सादा खाना लें।
- पैकेज्ड खाना न लें, खुले बिक रहे खाद्य पदार्थों से बचें।
- पहला दस्त होने के साथ ही ओआरएस घोल देना शुरू कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed