{"_id":"61462dd28ebc3e227e3e5793","slug":"woman-dies-during-childbirth-uproar-etah-news-agr5081823176","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के दौरान महिला की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के दौरान महिला की मौत, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई। इसके बाद घंटों तक जमकर हंगामा हुआ। यह प्रसव एक अपंजीकृत अस्पताल में किया जा रहा था। परिजनों के मुताबिक ऑपरेशन से बच्ची का जन्म हो गया और महिला मर गई। जिसे छोड़कर अस्पताल का पूरा स्टाफ भाग गया।
मामला शहर में शिकोहाबाद रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल का है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव वाहनपुर निवासी गर्भवती रूपा (28) पत्नी सुधीर को लेकर परिजन इस अस्पताल में पहुंचे। यहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे भर्ती कर लिया। रात के समय बताया कि हालत गंभीर है, ऑपरेशन करना पड़ेगा। रात करीब 8 बजे ऑपरेशन के दौरान बच्ची ने तो सुरक्षित जन्म ले लिया। लेकिन महिला की मौत हो गई।
इसके बाद चिकित्सक सहित हॉस्पिटल का पूरा स्टाफ शव को छोड़कर भाग गया। परिजनों ने फोन कर गांव से लोगों को बुला लिया और काफी भीड़ एकत्रित हो गई। इस दौरान वहां घंटों तक जमकर हंगामा चला। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शनिवार सुबह के समय अस्पताल संचालकों ने पहुंचकर बात की और दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए गांव ले गए।
विज्ञापन
डॉक्टर बोले, मैं दो दिन से था बाहर
अस्पताल में मौजूद मिले डॉ. प्रफुल्ल शर्मा ने बताया कि वह यहां ओपीडी करते हैं। अभी एमबीबीएस पूरी नहीं हुई है। दो दिन से वह बाहर थे, उन्हें नहीं पता कि क्या मामला हुआ है।
वर्जन
शिकोहाबाद रोड पर इस नाम का कोई हॉस्पिटल पंजीकृत नहीं है। मौत की जानकारी नहीं मिली है। पता कर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. अभिनव दुबे, नोडल अधिकारी पंजीकरण
कोतवाली पुलिस के पास इस तरह की कोई सूचना नहीं है। न ही किसी व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है। - देवेंद्र नाथ मिश्र, प्रभारी कोतवाली नगर