फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman dies after falling from roof, two injured

Etah News: छत से गिरकर महिला की मौत, दो घायल

Fri, 14 Jun 2024 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 14 Jun 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after falling from roof, two injured
एटा। थाना बागवाला के गांव लोहाखार में एक महिला खाना बनाकर छत से उतर रही थी। तभी जीने से फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसको लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, वहां से हालत को नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने उसको आगरा रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दो अन्य स्थानों पर एक महिला व बालक छत से गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन

लोहाखार निवासी जयसिंह ने बताया कि उसकी पत्नी विजय कुमारी (40) बृहस्पतिवार की शाम लगभग 4 बजे घर की छत पर खाना बना रही थी। घर के अन्य लोग नीचे बैठे हुए थे। खाना बनाने के बाद विजय कुमारी नीचे आ रही थी। तभी जीने पर उसका पैर फिसल गया। जिसकी वजह से वह लुढ़कती हुई नीचे आ गिरी। शोर सुनकर परिजन उसके पास पहुंचे और मेडिकल कॉलेज लाए। यहां चिकित्सकों ने हालत को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया। जयसिंह ने बताया कि आगरा में इलाज के दौरान विजय कुमारी की मौत हो गई। वह कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार भी चल रही थी।
विज्ञापन

थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव नगला खिल्ली में बृहस्पतिवार को छत पर खेलते समय 4 वर्षीय रजत छज्जे से नीचे आंगन में गिर गया। पिता रामकिशन ने बताया कि हम लोग उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उपचार के बाद स्वास्थ्य लाभ होने पर हम उसको लेकर घर आ गए। मगर रात में रजत के पेट में तेज दर्द उठा तो उसे आगरा ले आए। यहां एक निजी क्लीनिक में उसका उपचार चल रहा है। वहीं शुक्रवार की सुबह थाना सकीट के गांव कवार निवासी ममता देवी छत से उतर रही थीं, तभी पैर मुड़ गया और नीचे आ गिरी। जिसके बाद परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज आए। जहां से उपचार के बाद स्वास्थ्य लाभ होने पर घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed