फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman beaten up after love marriage, jewelery worth Rs 4.50 lakh snatched

Etah News: प्रेम विवाह के बाद महिला को पीटा, 4.50 लाख से जेवरात हड़पे

Mon, 27 Feb 2023 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 27 Feb 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Woman beaten up after love marriage, jewelery worth Rs 4.50 lakh snatched
एटा। थाना मिरहची में एक महिला ने मारपीट कर 4.50 लाख के जेवरात हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला को पांच वर्ष पूर्व भगाकर प्रेम विवाह किया गया था। इसके बाद उसे नोएडा में रखा गया। अब पति व देवर पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। महिला ने तहरीर देकर बताया कि 28 फरवरी 2018 को बंटू निवासी फालर बहला फुसलाकर भगाकर लाया और प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद पत्नी बनाकर रखा। कुछ समय से मारना-पीटना शुरू कर दिया। सोने-चांदी के जेवरात में कॉलर (हार), झुमकी, चेन, छह अंगूठी कीमत करीब चार लाख 50 हजार रुपये हड़प लिए और मारपीट कर भगा दिया।
विज्ञापन

यह भी आरोप है कि उसको देवर विनय कुमार ने गांव में बहुत बुरी तरह से पीटा। कहा कि यहां से चली जा, नहीं तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। साथ ही हत्या करने की धमकी दी। थाना प्रभारी छत्तरपाल सिंह ने बताया कि महिला पहले किसी और के साथ प्रेम विवाह करके आई थी। बाद में बंटू के साथ पांच वर्ष पहले रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed