फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   without healmet no entry in government offices

बिना हेलमेट सरकारी कार्यालय के परिसर में नो एंट्री

Mon, 01 May 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Mon, 01 May 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
without healmet no entry in government offices
बाइक सवार हेलमेट के साथ्‍ा (डमी पऊफाोटाो)

विज्ञापन
एटा। सरकारी दफ्तरों में अब बिना हेलमेट पहने बाइक से जाने पर पाबंदी लगेगी। डीएम ने सोमवार को कलक्ट्रेट में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना जरूरी है। इसकी शुरुआत सरकारी दफ्तरों से होगी। दोपहिया वाहन पर बिना हेलमेट लगाए सरकारी परिसरों में प्रवेश पर रोक लगाई जाए।

डीएम ने सड़क सुरक्षा को लेकर की गई कार्यवाहियाें पर असंतोष जताते हुए कहा कि यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। साथ ही मुख्य मार्गों और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखा जाए। डीएम ने कहा कि जिले भर में दुघर्टना वाले क्षेत्र स्थानों के चिन्हीकरण का कार्य समुचित तरीके से नहीं किया गया है।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारियों, थानाध्यक्षों तथा खंड विकास अधिकारियाें को दुघर्टना बाहुल्य क्षेत्रों का चिन्हीकरण करते हुये सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने सड़क किनारे स्थापित स्कूल, विद्यालयों एवं हास्पिटल की सूची भी उपलब्ध कराने के निर्देश के साथ ही साइनेज लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डग्गामार वाहनों के लिए सभी एसडीएम और सीओ संयुक्त रूप से साप्ताहिक अभियान चलाएंगे। डीएम ने सभी दो पहिया सवार सहित समस्त सरकारी कर्मचारियों अधिकारियों को वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के निर्देश दिए।


साथ ही सरकारी कर्मचारियों एवं अन्य के लिए भी शासकीय परिसर  विकास भवन, कलक्ट्रेट में बिना हेलमेट प्रवेश करने पर रोक लगाने के निर्देश दिए। एआरएम रोडवेज संजीव कुमार को निर्देशित किया कि बस स्टेंड एवं वर्कशाप की मरम्मत के लिए एस्टीमेट एवं कार्ययोजना तैयार करें। एडीएम प्रशासन सतीश पाल, एडीएम वित्त एवं राजस्व महेश चन्द्र शर्मा, एसपी क्राइम अनूप कुमार, एआरटीओ आरसी भारतीय, एक्सईएन लोनिवि वहीद बख्श, एआरएम संजीव यादव, टीएसआई ब्रह्मप्रकाश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed