फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Winter: Children are becoming victims of cold diarrhea and pneumonia

सर्दी: बच्चे हो रहे कोल्ड डायरिया व निमोनिया के शिकार

Sat, 18 Dec 2021 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Winter: Children are becoming victims of cold diarrhea and pneumonia
बच्चो को देखते चिकित्सक ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। गलन भरी सर्दी में बच्चे कोल्ड डायरिया और निमोनिया के शिकार हो रहे हैं। सर्दी में बचाव करके बच्चों को बीमारियों से बचाने की चिकित्सक सलाह दे रहे हैं। नवजात शिशुओं में सबसे ज्यादा बीमारियां सर्दियों में पनपती हैं। सर्दी में बच्चों को कोल्ड डायरिया ज्यादा होता है और उनकी जान को भी खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में चिकित्सक नवजात शिशुओं को दवाएं देकर गंभीर बीमारियों से बचाने पर जोर दे रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार से गलन भरी सर्दी शुुरू हुई तो बच्चे कोल्ड डायरिया और निमोनिया के शिकार होने लगे। ऐसे बच्चों की संख्या दूसरे दिन बढ़कर 50 के पार पहुंच गई जब कि शुक्रवार को सिर्फ 27 बच्चे ही ओपीडी में आए थे। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी और इमरजेंसी में निमोनिया के बच्चे भी बहुत आ रहे हैं। चिकित्सक अभिभावकों को छोटे बच्चों को सर्दी में घरों से बाहर न निकालने, गर्म कपड़े पहनाने आदि की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

बोले चिकित्सक
ज्यादा सर्दी में बच्चे कोल्ड डायरिया या फिर निमोनिया के शिकार हो जाते हैं तो बच्चों को कुशल चिकित्सक को ही दिखाएं और उनकी सलाह पर ही दवाएं दें। कभी-कभी अभिभावक स्वयं ही देशी दवाएं करने लग जाते हैं, यह बहुत ही खतरनाक है। -डॉ. अनंत व्यास, बाल रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed