फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Will be out of town private bus stand

शहर से बाहर होगा प्राइवेट बस स्टैंड

Mon, 02 Feb 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Mon, 02 Feb 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Will be out of town private bus stand
शहर में दिन भर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने एक बार फिर तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्राइवेट बस स्टैंड बाहर करने, ई रिक्शाओं का नगरपालिका में रजिस्ट्रेशन कराने, अतिक्रमण से लोगों को निजात दिलाने के लिए एक टीम भी गठित की है। वर्ष 2012 से प्रशासन लगातार प्राइवेट बस स्टैंड को बाहर करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन प्रयास असफल साबित हुआ है।
विज्ञापन



सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस- प्रशासनिक अधिकारियों की एक बैठक हुई। इसमें एडीएम प्रशासन लालमणि मिश्र एडीएम वित्त और राजस्व राजेंद्र कुमार, एसडीएम सदर अजीत कुमार सिंह, एएसपी क्राइम आरपी गुप्ता, सीओ सिटी करन सिंह, एआरएम संजीव यादव, टीएसआई मौजूद थे। बैठक में प्राइवेट बस स्टैंड को शहर से बाहर करने पर चर्चा हुई। वहीं, ई रिक्शा चालकों को नगर पालिका से लाइसेंस लेना होगा। इसके अलावा बिना परमिट के दौड़ रहे डग्गामार वाहन, प्राइवेट बस पर कार्रवाई करने की भी रणनीति बनाई।
विज्ञापन



एटा कासगंज रोड पर बिना परमिट के कई बस दौड़ रही हैं। लोगों को इन समस्याओं से निजात दिलाने के लिए एसडीएम, सीओ, एआरएम, एआरटीओ व टीएसआई की एक टीम भी बनाई गई है। जीटी रोड पर जाम की समस्या अब आम बात हो गई है। ई-रिक्शा चालक भी मनमाने ढंग से इनका संचालन करते हैं, जोकि जाम को बढ़ावा देता है। सोमवार को भी यही हाल जीटी रोड पर देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन



नहीं बाहर हो पाए प्राइवेट बस स्टैंड
जिला प्रशासन की ओर से प्राइवेट बस स्टैंड को शहर से बाहर करने की कई बार कोशिश की गई, लेकिन नाकाम रही। वर्ष 2012 में तत्कालीन डीएम ने प्राइवेट बस स्टैंड को शहर से बाहर करने के निर्देश दिए थे। लेकिन प्राइवेट बस यूनियन की मनमानी के चलते हाथ पीछे कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed